LSN News › India

World · India Bureau

बलूच सशस्त्र समूह ने पाकिस्तानी सेना पर हमले का किया दावा

बलूच सशस्त्र प्रतिरोध समूह ने बलूचिस्तान के नुश्की जिले में पाकिस्तानी सेना के एक काफिले पर हमला करने का दावा किया है। समूह के अनुसार इस घटना में सात सैनिक मारे गए और आठ से अधिक घायल हुए हैं।

LSN India · 20 August 2026

बलूच सशस्त्र समूह ने पाकिस्तानी सेना पर हमले का किया दावा

बलूच सशस्त्र प्रतिरोध समूह (BRAS) ने दावा किया है कि उसने नुश्की जिले के कचकई क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के एक सैन्य काफिले पर सुनियोजित हमला किया है। समूह के विज्ञप्ति के अनुसार इस घटना में सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।

समूह ने बताया कि हमले में आठ से अधिक सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नुश्की क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर यह पहली घटना नहीं है। बलूचिस्तान में विभिन्न सशस्त्र समूह पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई को लेकर समय-समय पर दावा करते रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना या सरकारी अधिकारियों की ओर से अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। बलूचिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं लगातार बनी हुई हैं, जहां विभिन्न अलगतावादी समूह सक्रिय हैं।