LSN News › India

World · India Bureau

Gen Z की यात्रा योजना तय कर रही हैं फिल्में और वेब सीरीज

भारतीय युवाओं के लिए पर्यटन स्थलों का चुनाव अब गाइडबुक से नहीं, बल्कि स्क्रीन पर देखे गए दृश्यों से तय हो रहा है। सिनेमा और डिजिटल कंटेंट का असर ट्रैवल ट्रेंड्स को नई दिशा दे रहा है।

LSN India · 22 September 2026

Gen Z की यात्रा योजना तय कर रही हैं फिल्में और वेब सीरीज

फिल्मों और वेब सीरीज का प्रभाव भारतीय युवा पीढ़ी की यात्रा योजना में बड़ा बदलाव ला रहा है। Gen Z के लिए गंतव्य का चुनाव अब पारंपरिक ट्रैवल गाइड नहीं, बल्कि स्क्रीन पर देखी गई खूबसूरत जगहें, आकर्षक कैफे और फिल्मी लोकेशनें तय कर रही हैं।

यह प्रवृत्ति सिर्फ फैशन और जीवनशैली तक सीमित नहीं रही है। किसी फिल्म में दिखा शहर या वेब सीरीज में फीचर हुआ कोई कोना अब युवाओं की छुट्टियों की योजना का मुख्य कारण बन गया है। अभिनेताओं की पसंदीदा लोकेशन और स्क्रीप्ट के महत्वपूर्ण दृश्य शूट की गई जगहें ट्रैवल डेस्टिनेशन में तब्दील हो गई हैं।

इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये ये दृश्य तेजी से वायरल होते हैं, जिससे ऐसी जगहों की लोकप्रियता बढ़ रही है। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों पर फिल्मों से प्रेरित यात्रा की तस्वीरें साझा करना युवाओं के बीच एक ट्रेंड बन गया है।

सिनेमा हाल और ओटीटी प्लेटफार्मों का यह विस्तार ट्रैवल इंडस्ट्री के लिए नया अवसर सृजित कर रहा है। पर्यटन व्यवसाय में लगे लोग इस बदलती सोच को देख रहे हैं और फिल्म-थीमड ट्रैवल पैकेज विकसित कर रहे हैं।