Business · India Bureau
गौड़्स ग्रुप ने यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 एकड़ जमीन खरीदी, 700 करोड़ का निवेश
रियल एस्टेट कंपनी गौड़्स ग्रुप ने आवासीय परियोजनाओं के विस्तार की योजना के तहत आईसीआईसीआई बैंक से यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 एकड़ जमीन के पार्सल 700 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
LSN India ·

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक गौड़्स ग्रुप ने सेक्टर 18 में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाली यमुना एक्सप्रेसवे के साथ स्थित तीन भूमि पार्सल का अधिग्रहण किया है। ये पार्सल आईसीआईसीआई बैंक की खुली नीलामी के माध्यम से खरीदे गए हैं।
कंपनी के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने कहा कि उन्होंने लगभग 700 करोड़ रुपये में आईसीआईसीआई बैंक से 35 एकड़ भूमि के पार्सल का अधिग्रहण किया है। तीन भूमि पार्सल में सबसे बड़ा 24 एकड़ का प्लॉट है। कंपनी ने बताया कि यह भूमि आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की खुली नीलामी में जैसी है वैसी ली गई है और कंपनी एडीसी, किसान मुआवजे जैसे सभी लंबित बकाये को निपटा रही है।
गौड़्स ग्रुप 24 एकड़ के भूमि पार्सल पर परियोजना लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी आने वाले वर्ष मार्च तक नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे में 3-4 आवासीय परियोजनाएं लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।