World · India Bureau
सूरत में महानगरपालिका अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में एंटी करप्शन ब्यूरो ने महानगरपालिका के सिक्योरिटी ऑफिसर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अधिकारी कर्मचारी से गर्भवती पत्नी की चिकित्सा सेवा के लिए छुट्टी की सुविधा के बदले घूस मांग रहा था।
LSN India ·

सूरत की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सूरत महानगरपालिका के सिक्योरिटी ऑफिसर शैलेष मणीलाल पारेख को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, पारेख ने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
आरोप के अनुसार, अधिकारी ने कर्मचारी को गर्भवती पत्नी को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए ड्यूटी से छुट्टी देने की बदले में रिश्वत की मांग की। साथ ही, वह गैरहाजिरी का कोई आधिकारिक मेमो जारी नहीं करने का भी लुभावना प्रस्ताव दे रहे थे।
एसीबी की टीम ने अधिकारी के भ्रष्ट आचरण की सूचना प्राप्त करने के बाद कार्रवाई की और उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ा। यह गिरफ्तारी सूरत में सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एसीबी के चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।