LSN News › India

Politics · India Bureau

भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर 5 अक्टूबर से शुरू

भारत और कनाडा अक्टूबर से व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते पर वार्ता का पांचवां दौर शुरू करेंगे। दोनों देश इस साल के अंत तक समझौते को पूरा करने का लक्ष्य रखे हैं।

LSN India · 4 October 2026

भारत-कनाडा CEPA वार्ता का पांचवां दौर 5 अक्टूबर से शुरू

भारत और कनाडा के मुख्य वार्ताकार 5 अक्टूबर से ओटावा में व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए पांचवें दौर की वार्ता शुरू करेंगे। इस वार्ता से संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि दोनों देश इन बातचीत को इसी साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखे हैं। पांच दिनों की ये वार्ता 9 अक्टूबर को समाप्त हो सकती है।

सितंबर में ओटावा में चौथे दौर की वार्ता संपन्न हुई थी। अब दोनों देशों की ओर से तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि साल के अंत तक इस समझौते को पूरा करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में कनाडा की यात्रा करने की उम्मीद है, जिससे इन वार्ताओं को और गति मिल सकती है।

वार्ताओं को आगे बढ़ाने के लिए कनाडा के व्यापार मंत्री मनिंदर सिधु इसी महीने 300 सदस्यीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली का दौरा करेंगे। सिधु और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने मुंबई में मिलकर वार्ता की प्रगति की समीक्षा की थी।

सीईपीए दो देशों के बीच एक मुक्त व्यापार समझौता है जो दोनों पक्षों को वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार में विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इस समझौते के माध्यम से भारत और कनाडा के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है।