Politics · India Bureau
भारत और कनाडा 5 अक्टूबर से व्यापार समझौता वार्ता का अगला दौर शुरू करेंगे
भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए अगली बातचीत 5 अक्टूबर से शुरू होगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देश वर्ष के अंत तक वार्ता पूरी करने का लक्ष्य रख रहे हैं।
LSN India ·

भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ता तेजी से आगे बढ़ रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि दोनों पक्ष 5 अक्टूबर से पांचवें दौर की बातचीत के लिए तैयार हैं। गोयल ने कहा कि आने वाले 90 दिन भारत-कनाडा संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।
सितंबर के मध्य में चौथे दौर की वार्ता समाप्त हुई थी। दोनों देशों ने वार्ता को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है ताकि वर्ष के अंत तक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर सहमति बन सके। गत सप्ताह कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू मुंबई में गोयल से मिले थे।
भारत कनाडा को दवाओं, लोहा और इस्पात, समुद्री उत्पाद, सूती वस्त्र और रसायनिक उत्पादों का निर्यात करता है। इसके विपरीत, भारत कनाडा से दालें, मोती, अर्ध-कीमती पत्थर और कोयले का आयात करता है।