LSN News › India

World · India Bureau

रेल यात्रा में टिकट के साथ पहचान पत्र भी जरूरी, सेंट्रल रेलवे ने शुरू की जांच

सेंट्रल रेलवे ने अक्टूबर माह में विशेष टिकट सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसमें टिकट के अलावा यात्रियों के आईडी प्रमाण पत्र, रिजर्वेशन और पास से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।

LSN India · 1 October 2026

रेल यात्रा में टिकट के साथ पहचान पत्र भी जरूरी, सेंट्रल रेलवे ने शुरू की जांच

रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को अब सतर्क रहने की जरूरत है। सेंट्रल रेलवे ने 1 अक्टूबर से पूरे महीने के दौरान एक व्यापक टिकट सत्यापन अभियान शुरू किया है, जिसमें केवल टिकट ही नहीं बल्कि अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी कड़ी जांच की जाएगी।

इस अभियान के तहत रेलवे कर्मचारी यात्रियों से पहचान पत्र, रियायत संबंधी प्रमाण पत्र, रिजर्वेशन कोटा दस्तावेज और विभिन्न प्रकार के पास की जांच करेंगे। रेलवे के अनुसार, टिकट से जुड़ी छोटी-मोटी लापरवाही यात्रियों के लिए गंभीर परिणाम दे सकती है।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी यात्री सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ यात्रा कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कदम आरक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रेल यात्रा के समय टिकट के साथ-साथ वैध पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और किसी भी प्रकार की रियायत या विशेष पास का प्रमाण पत्र अपने साथ रखें।