LSN News › India

Politics · India Bureau

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में जापान भारत में सबसे बड़ा निवेशक

जापान ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है। जापान से 5.71 अरब डॉलर का निवेश आया, जो कुल प्राप्त इक्विटी निवेश का लगभग 29 प्रतिशत है।

LSN India · 11 October 2026

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में जापान भारत में सबसे बड़ा निवेशक

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जापान से भारत को 5.71 अरब डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ। यह राशि पिछले पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में जापान से मिले 3.74 अरब डॉलर के निवेश से कहीं अधिक है।

इस तिमाही में भारत को कुल 19.81 अरब डॉलर का इक्विटी निवेश मिला, जिसमें जापानी निवेश की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत है। यह आंकड़ा भारत के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से आने वाले निवेश के महत्व को रेखांकित करता है।

जापान ने भारत में अगले एक दशक में 10 ट्रिलियन येन (लगभग 7 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जापानी कंपनियों ने पहले से ही 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश पूरा कर चुकी हैं।

द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले माह जापान का दौरा किया। नागोया में गोयल ने जापानी निवेशकों से भारत में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।