Politics · India Bureau
संसद में लगाए गए 'सेंगोल' के निर्माता जौहरी का 99 वर्ष की आयु में निधन
वुम्मिडि बंगारु ज्वेलर्स के संस्थापक ईथिराज का निधन हुआ है। पीएम मोदी ने इस दुःख की घड़ी में शोकसंवेदना व्यक्त की है।
LSN India ·

भारतीय संसद में स्थापित प्रतिष्ठित 'सेंगोल' को तैयार करने वाले प्रसिद्ध जौहरी ईथिराज का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वुम्मिडि परिवार के मुखिया ईथिराज ने अपने कारिगरी कौशल से भारतीय सोने के आभूषणों को नई पहचान दी थी।
ईथिराज की देखभाल में संचालित वुम्मिडि बंगारु ज्वेलर्स 125 वर्षों से अपनी परंपरागत कारीगरी के लिए प्रख्यात रहा है। यह जौहरी घराना भारत के आभूषण उद्योग में एक प्रतिष्ठित नाम बन गया है। संसद में लगाया गया 'सेंगोल' भारतीय सांस्कृतिक विरासत और कारीगरी का प्रतीक माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईथिराज के अवसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने उनके योगदान और जीवन भर की उपलब्धियों को सम्मान देते हुए उनके परिवार के प्रति शोकसंवेदना प्रकट की है।
वुम्मिडि परिवार की छह पीढ़ियों तक चली कारीगरी परंपरा ईथिराज के नेतृत्व में अपने शिखर पर पहुंची थी। उनका निधन भारतीय सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।