LSN News › India

Politics · India Bureau

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में सड़क, रेल और पेट्रोलियम क्षेत्र में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

LSN India · 11 October 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में 13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी मद्रास में आयोजित एक कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन विकास परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्गों में लगभग 3,700 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, चेन्नई पोर्ट, कामराज पोर्ट और वीओ चिदंबरनार पोर्ट में किए जाने वाले कार्य और अमृत रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी मद्रास में स्थापित सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (एसजीबीसी) को राष्ट्र को समर्पित किया। यह एक अग्रणी वैश्विक वैज्ञानिक मिशन है जो मानव मस्तिष्क को तीन आयामी एटलस में सेलुलर स्तर पर मैप करने का काम करता है। इस परियोजना में भ्रूण अवस्था से लेकर वृद्धावस्था तक मानव जीवन के विभिन्न चरणों में 100 से अधिक मानव मस्तिष्क का अध्ययन शामिल है।

इसी अवसर पर प्रधानमंत्री ने सी-स्ट्रोक (C-STROKE) का भी विमोचन किया, जो एक अद्वितीय मानव इस्केमिक स्ट्रोक एटलस है। इस एटलस में 1,000 से अधिक एनोटेटेड डेटा शामिल है जो चिकित्सा अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।