World · India Bureau
नेपाल में बाढ़ से 1,453 की मौत, 5,200 से अधिक लापता
नेपाल के केंद्रीय और उत्तरी जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ का कहर जारी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 1,453 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,285 लोग लापता हैं।
LSN India ·

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 1,451 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। कुल 13,795 लोगों को बचाया गया है।
बचाए गए लोगों में से 1,113 व्यक्ति वर्तमान में 21 सुविधा केंद्रों में ठहरे हुए हैं। इनमें नुवाकोट से 187, रसुवा से 805 और धादिंग जिलों से 121 लोग शामिल हैं।
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास से शुरू हुई बाढ़ ने नेपाल के उत्तरी और केंद्रीय क्षेत्रों को तबाह कर दिया। हिमालय क्षेत्र से बहने वाली भोटेकोसी नदी ने दक्षिण की ओर बाढ़ के पानी को ले जाते हुए घर, वाहन, सड़कें और पुलों को बहा दिया। इससे जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है।
इस त्रासदी में तिब्बत में 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि वहां 500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।