World · India Bureau
टीवी एक्ट्रेस माएरा मिश्रा ने दी बेटी के जन्म की खुशखबरी
टीवी एक्ट्रेस माएरा मिश्रा और उनके पति राजुल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है। दंपति ने बेटी के नाम 'लक्ष्मी' रखा है।
LSN India ·

टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध एक्ट्रेस माएरा मिश्रा ने शादी के डेढ़ साल बाद मां बनकर अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। माएरा और उनके पति राजुल यादव ने बेटी के जन्म की खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा की है।
दंपति ने बेटी का नाम 'लक्ष्मी' रखा है। माएरा ने अपनी नवजात बेटी के छोटे कदमों की एक तस्वीर पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। एक्ट्रेस की यह तस्वीर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रही है।
पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर लाखों लाइक्स और सकारात्मक कमेंट्स मिल रहे हैं। टीवी इंडस्ट्री के समकालीन कलाकारों और माएरा के प्रशंसकों ने भी उन्हें बधाई दी है।