LSN News › India

World · India Bureau

क्यूआर कोड के तीन कोनों में बॉक्स, चौथे में क्यों नहीं? जानिए तकनीकी कारण

डिजिटल भुगतान से लेकर ऑनलाइन टिकटिंग तक क्यूआर कोड का व्यापक उपयोग होता है। इसके डिजाइन में एक दिलचस्प विशेषता है जो अधिकतर लोगों का ध्यान नहीं जाती।

LSN India · 10 November 2026

क्यूआर कोड के तीन कोनों में बॉक्स, चौथे में क्यों नहीं? जानिए तकनीकी कारण

क्यूआर कोड आधुनिक डिजिटल जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। डिजिटल वॉलेट से पेमेंट करने से लेकर वेबसाइट खोलने, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और अन्य कई कामों में इसका इस्तेमाल होता है। लेकिन क्यूआर कोड के डिजाइन को गौर से देखने पर एक बात स्पष्ट दिखती है कि इसके तीन कोनों में बड़े चौकोर निशान बने होते हैं, जबकि चौथा कोना इन निशानों से पूरी तरह खाली रहता है।

इस डिजाइन के पीछे एक तकनीकी कारण है। क्यूआर कोड को स्कैन करते समय डिवाइस को कोड की सही स्थिति और दिशा पहचानने की जरूरत होती है। तीन कोनों में बने ये बड़े निशान, जिन्हें फाइंडर पैटर्न कहा जाता है, कोड की पहचान और संरेखण के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये पैटर्न स्कैनिंग डिवाइस को यह बताते हैं कि कहां से क्यूआर कोड शुरू होता है और वह किस कोण पर है।

चौथे कोने को जानबूझकर खाली रखा गया है क्योंकि इसके अलग-अलग कोनों में डेटा और अन्य जानकारी संग्रहीत होती है। तीन कोनों में पहचान के निशान होने से स्कैनर को कोड का अभिविन्यास समझ आ जाता है। चौथे कोने में अतिरिक्त पैटर्न होने से डिजाइन में कोई विशेष लाभ नहीं मिलता, बल्कि यह अनावश्यक और स्थान की बर्बादी होगी। इस तरह क्यूआर कोड का डिजाइन न केवल कार्यकुशल है, बल्कि अपनी सरलता के लिए भी प्रशंसित है।