LSN News › India

World · India Bureau

फरीदाबाद में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पति की गर्दन पर किए चाकू के वार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार संबंध को लेकर होने वाले विवाद के चलते महिला ने अपने पति की हत्या को अंजाम दिया।

LSN India · 18 October 2026

फरीदाबाद में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पति की गर्दन पर किए चाकू के वार

फरीदाबाद पुलिस ने गोपाल नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी काजल और प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, काजल के प्रेमी योगेंद्र को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहे थे। इसी विवाद को लेकर काजल ने अपने पति की हत्या करने का निर्णय लिया। 14-15 अक्टूबर की रात को काजल ने सोते हुए अपने पति गोपाल की गर्दन पर चाकू से कई वार किए।

हत्या के बाद काजल और योगेंद्र ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। तहकीकात के क्रम में पुलिस ने दोनों के षड्यंत्र का खुलासा किया और कानूनी कार्रवाई की। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।