World · India Bureau
यूरोप में युवाओं का आक्रोश: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन
फ्रांस से लेकर इटली तक यूरोप के कई देशों में युवाओं ने आर्थिक मुद्दों के विरुद्ध सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। महंगाई, आवास संकट और रोजगार की कमी इन प्रदर्शनों के मुख्य कारण हैं।
LSN India ·

यूरोप के विभिन्न देशों में तेजी से बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट को लेकर बड़े पैमाने पर जनसंघर्ष देखने को मिल रहा है। फ्रांस में छात्र आंदोलन तेज हो गया है, जहां हिंसक झड़पों, आगजनी और संपत्ति को नुकसान की घटनाएं भी दर्ज हुई हैं। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की नीतियों के विरोध में हैं।
यूरोपीय महाद्वेश के अन्य देशों में भी इसी तरह के असंतोष देखने को मिल रहे हैं। इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल और अल्बानिया जैसे देशों में नागरिकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किए हैं। आवास की बढ़ती कीमतें, सार्वजनिक सेवाओं की गिरती गुणवत्ता और रोजगार के सीमित अवसर इन आंदोलनों की मूल वजहें हैं।
इन प्रदर्शनों में युवा तबका सबसे अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आर्थिक मंदी और भविष्य की अनिश्चितता ने युवाओं को सड़कों पर लामबंद किया है। विश्लेषकों का मानना है कि यूरोपीय देशों में आने वाले समय में इस तरह के सामाजिक आंदोलनों में और तेजी आ सकती है।
इन प्रदर्शनों की व्यापकता और तीव्रता यूरोपीय राजनेताओं को युवाओं की वास्तविक चिंताओं को संबोधित करने के लिए बाध्य कर रही है। सामाजिक कल्याण नीतियों में सुधार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की मांग इन आंदोलनों का केंद्रीय विषय बन गई है।