Politics · India Bureau
जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह की मौत
जिम्बाब्वे में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों के अनुसार विमान में सवार सभी छह लोगों के बचने की कोई संभावना नहीं है।
LSN India ·

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के दक्षिण-पूर्व में स्थित मारोंडेरा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विमान में कुल छह लोग सवार थे और दुर्घटना में किसी के बचने की संभावना नहीं है।
सरकारी प्रवक्ता निक मांगवाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर में एक प्रभावशाली व्यवसायी सहित चार यात्री और दो क्रू सदस्य सवार थे। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार किसी भी यात्री का जीवित रहना संभव नहीं लगता है।
सरकारी प्रवक्ता और पुलिस अभी तक विमान में सवार लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर तत्काल कार्रवाई के लिए दल मौजूद हैं और बाद में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारियों ने अगले कुछ घंटों में अधिक विवरण जारी करने की संभावना जताई है।